नवरात्रि में कन्या पूजन की विधि क्या है?


By Ashish Mishra04, Apr 2025 12:20 PMjagran.com

चैत्र नवरात्र 2025

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र में कन्या पूजन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

कन्या पूजन करना

नवरात्र में अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन कन्याओं के पैर धुलकर उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है।

कन्या पूजा शुभ मुहूर्त

इस बार अष्टमी तिथि 5 अप्रैल और नवमी तिथि 6 अप्रैल को है। आप इन दोनों दिनों में कन्या पूजन कर सकते हैं। इन दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कन्याओं का पैर धोएं

नवरात्र में कन्याओं को घर में प्रवेश कराने के बाद उनके पैर धोने चाहिए। इस दौरान कन्याओं के सिर पर चुनरी रखना शुभ होता है।

माथे पर चंदन लगाएं

कन्याओं का पैर धोने के बाद माथे पर अक्षत फूल और कुमकुम लगाएं। इस दौरान मंत्र का जाप भी करना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

कन्याओं को भोजन कराएं

नवरात्र की अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्याओं की पूजा करने के बाद उन्हें भोजन कराएं। इस दौरान हलवा, छोले की सब्जी और पूड़ी खिलाना शुभ होता है।

कन्याओं को दान दें

कन्याओं को भोजन कराने के बाद अपनी क्षमता के अनुसार धन दान करें। इस दौरान कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

मां दुर्गा का कृपा

इस विधि के कन्या पूजन करने से साधक के ऊपर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

पूजा करते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकािरयों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ