सुबह में मॉर्निंग वॉक करने का सबसे बेस्ट टाइम क्या है? जानें


By Farhan Khan31, Aug 2025 02:28 PMjagran.com

मॉर्निंग वॉक करना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए अक्सर फिजिकली एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे आपका तन और मन दोनों दोनों निरोग रखते हैं। इसमें मॉर्निंग वॉक शामिल है।

मॉर्निंग वॉक करने का टाइम

आज हम आपको बताएंगे कि सुबह में मॉर्निंग वॉक करने का सबसे बेस्ट टाइम क्या है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे के बीच मॉर्निंग वॉक करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप सुबह में मॉर्निंग वॉक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे के बीच का टाइम बेस्ट माना जाता है।

वॉक पर जाने पहले पानी पिएं

अगर आप मॉर्निंग वॉक पर जा रहे है, तो इसके लिए आपको पानी जरूर पीना चाहिए क्योंकि ऐसा न करने से आपके शरीर में पानी की भारी कमी हो सकती है।

खाली पेट मॉर्निंग वॉक न करें

मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले इस बात का खासतौर से ख्याल रखें कि कभी भी खाली पेट वॉक न करें। इससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है या चक्कर आ सकते हैं।

शरीर को नीचे की तरफ न झुकाएं

मॉर्निंग वॉक करते समय कभी भी शरीर को नीचे की तरफ न झुकाएं। इससे बॉडी स्ट्रेस में आती है और संतुलन बिगड़ता है और आपको अन्य शारीरिक समस्या हो सकती है।

सही जूतों का चयन करें

मॉर्निंग वॉक के लिए सही जूतों का चयन करें। ऐसे जूतों का चयन करें, जो चलने पर पैरों को तकलीफ न दें। नहीं, तो आपके पैरों में भयंकर दर्द हो सकता है।

स्ट्रेस से मिलेगी निजात

अगर आप सुबह में मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो इससे आपका न सिर्फ मूड भी बेहतर हो सकता है, बल्कि आपका स्ट्रेस भी काफी हद तक कम हो सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com