Shani Amavasya पर इन 3 जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति


By Ashish Mishra29, Mar 2025 11:37 AMjagran.com

Shani Amavasya 2025

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या पर घर में किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए?

शनि अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, इस महीने अमावस्या तिथि आज यानी 29 मार्च 2025 को है। इस दिन पूजा-पाठ करने और दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शनि अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 मार्च को रात 07 बजकर 55 मिनट पर हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।

दीपक जलाएं

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाते हैं। इससे घर की बरकत होने लगती है और आने वाली संकटों से भी छुटकारा मिलता है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

शनि अमावस्या पर मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है।

पीपल के पास दीपक जलाएं

शनि अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही, पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

घर के मंदिर में दीपक जलाएं

शनि अमावस्या पर घर के मंदिर में दीपक जलाएं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन की कमी भी दूर होने लगती है।

पितृ दोष से मिलती है मुक्ति

शनि अमावस्या पर घर की इन जगहों पर दीपक जलाने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ