गर्मियों में दही खाना में सभी लोगों की पहली पसंद होती है। यह कैल्शियम से भरपूर होती है, जो पाचन के साथ-साथ सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। गर्मियों में अलग-अलग स्वाद के लिए आप दही से डिशेज बना सकते हैं।
गर्मियों में कढ़ी खाना सभी को पसंद होता है। कढ़ी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, इसमें बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर और अन्य मसाले डालकर बना सकते है।
क्या आप जानते हैं दही बैंगन को कई तरह की रेसिपी से बनाया जाता है। लेकिन, दही के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे बनाने के लिए फ्राई बैंगन को फेंटे हुए दही में डालकर बनाएं।
गर्मियों में रायता पीना सभी को पसंद होता हैं। इसे बनाने के लिए दही और मसालों की जरूरत होती हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। आप इसे घर में आसानी से बना सकते हैं।
दही वड़ा एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे दही और वड़ा से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए उड़द दाल के वड़े को तलने के साथ दही में डुबोया जाता है। जब यह अच्छे से तैयार हो जाए, तब आप इसमें चटनी और मसाले मिलाकर खाएं।
यह एक गुजराती डिश है, जो दही और चीनी को मिलाकर बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए दही को छानना पड़ता है। फिर, आप उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर खाया जा सकते हैं।
दही भल्ला भारतीय लोगों की पसंदीदा डिश में से एक है, जिसे दही और भल्ले से बनाई जाती है। इसे उड़द दाल के भल्ले बनाने के बाद के दही में डुबोया जाता हैं। यह काफी टेस्टी डिश बनती हैं।
गर्मियों में लस्सी सभी की पहली पसंद होती हैं। इसे फुल गाढ़ी दही से बनाया जाता है। आप घर पर इसे बनाने के लिए दही में पानी, नमक, जीरा पाउडर और धनिया मिलाकर पीएं।
गर्मियों में आप दही से बनने वाली इन डिशेज का आनंद ले सकते हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik