सरसों के तेल में ये चीजें मिलाकर लगाने से बाल होंगे काले


By Farhan Khan09, Sep 2025 03:11 PMjagran.com

सफेद बाल होने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते अधिकतर लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें बाल सफेद होना भी शामिल है।

सरसों के तेल में मिक्स करें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सरसों के तेल में मिक्स करके लगाने से आपके बाल काले हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

सरसों के तेल में मौजूद पोषक तत्व

सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-3 लिनोलिक एसिड, ओमेगा-6 लिनोलिक एसिड, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है।

सरसों का तेल बालों के लिए होता है अच्छा

सरसों का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह तेल बालों को मजबूत बनाता है और इन्हें सेहतमंद बनाने का काम करता है। वहीं, सरसों का ताला बालों को काला बनाता है।

सरसों का तेल और मेहंदी

सरसों का तेल और मेहंदी भी बालों को काला करने का काम करती है। इसके लिए एक कप मेहंदी पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसमें 2 चम्मच सरसों तेल मिलाएं।

बालों में तेल लगाने का तरीका

इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और तकरीबन 2 से 3 घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। देखना आपके सफेद बाल कुछ ही दिनों में कम हो जाएंगे।

सरसों का तेल और कढ़ी पत्ते

आप बालों में सरसों के तेल में कढ़ी पत्ते मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच गर्म सरसों के तेल में एक मुट्ठी कढ़ी पत्ता डालकर हल्का भूरा होने तक गर्म करें।

बालों में तेल लगाने का तरीका

जब यह हल्का भूरा हो जाए, तो इसे छान लें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इस तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और इसकी मालिश करें। आपको काफी आराम मिलेगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com