खाना खाने के बाद भूल से भी न करें ये काम


By Farhan Khan04, Nov 2025 05:10 PMjagran.com

खाने के नियम फॉलो करना

शरीर को निरोग रखने के लिए केवल हेल्दी चीजें खाना ही काफी नहीं है, बल्कि इससे जुड़े नियमों को फॉलो करना भी उतना ही जरूरी है। नहीं, तो व्यक्ति को बीमार होते टाइम नहीं लगता।

खाने के बाद न करें ये काम

आज हम आपको बताएंगे कि खाना खाने के बाद आपको भूल से भी कौन से काम नहीं करने चाहिए। आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आप बीमार न हो।

लेटने से बचें

खाना खाने के बाद आपको कभी भी लेटना नहीं चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके सीने में जलन, खर्राटे और स्लीप एपनिया जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

एक्सरसाइज न करें

अगर आप खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करने पर विचार बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको यह काम स्किप कर देना चाहिए। इससे आपका जी मचल सकता है और आपको उल्टी हो सकती है। पेट में भी दर्द हो सकता है।

स्मोकिंग न करें खाना

खाने के बाद धूम्रपान या स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए। इससे आपको इरिटेबल बावल सिंड्रोम की समस्या हो सकती है और अल्सर का जोखिम भी बढ़ सकता है। वहीं, स्मोकिंग सेहत के हर एंगल से खराब होती है।

पानी न पिएं

जिन लोगों को खाना खाने के बाद पानी पीने की आदत होती है, तो इससे ऐसे लोगों आपको अपच का सामना करना पड़ता है। इसके चलते आपको एसिडिटी और गैस हो सकती है।

नहाने से बचें

डिनर के बाद भूल से भी नहाना नहीं चाहिए। इससे आपके पाचन तंत्र पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसके चलते आपके पेट में भयंकर दर्द हो सकता है।

खाना खाने के बाद करें ये काम

आपको इन कामों के अलावा भोजन के बाद वज्रासन, 100 कदम चलना, खड़े होकर एड़ी उठाना, और बैठकर एड़ी उठाना आदि जैसे काम कर सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com