कौन-सा मूलांक भरोसा करने लायक होता है?


By Farhan Khan07, Apr 2025 06:55 PMjagran.com

मूलांक का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र या मूलांक का विशेष महत्व होता है। इसके जरिए व्यक्ति के भविष्य से जुड़े रहस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं।

भरोसेमंद मूलांक

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जिन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।

मूलांक 04

हम आपको मूलांक 04 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 04 होता है।

मदद के लिए सदैव तत्पर

मूलांक 04 के लोग हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं। मदद करने से ये कभी पीछे नहीं हटते। लोगों की ये दिल से मदद करते हैं।

होते हैं निडर

इस मूलांक के लोग निडर होते हैं। अपनी बात किसी के भी सामने रखने से नहीं घबराते। इनकी यही विशेषता इन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

जीते हैं लग्जरी लाइफ

मूलांक 04 वाले लोग अक्सर लग्जरी जीवन जीते हैं। इन्हें हर प्रकार के ऐशो-आराम की प्राप्ति होती है। इनकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है। ये दान भी खूब करते हैं।

राज छिपाने में माहिर

मूलांक 04 के लोग बड़े से बड़े राज भी आसानी से छिपा लेते हैं। इन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है।

बात करने का तरीका होता है आकर्षक

इस मूलांक के लोगों का बात करने का तरीका बहुत आकर्षक होता है। ये किसी को भी जल्दी अपना दोस्त बना लेते हैं। हर कोई इनसे बात करना पसंद होता है।

मूलांक 04 के लोगों पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com