ज्योतिष शास्त्र के साथ ही अंक शास्त्र भी बेहद अहम माना जाता है। अंक शास्त्र में मूलांक निहित होते हैं और मूलांक 01 से 09 तक होते हैं, जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो पैदाइश ही जीनियस माने जाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको मूलांक 05 के बारे में बता रहे हैं। अगर आपका जन्म किसी माह की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक के लोग जीनियस होते हैं।
मूलांक 05 के रिलेशनशिप की बात करें, तो नए संबंध बनाने में इन्हें काफी खुशी मिलती है। स्वभाव से मिलनसार होने के कारण इनके दोस्त भी ज्यादा होते हैं।
मूलांक 05 वालों के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो इनका करियर काफी उज्जवल होता है। ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, उसी में ही सफल हो जाते हैं।
मूलांक 05 वाले लोग बहुत व्यस्त रहते है। बेकार के काम में आपको समय नहीं होता है। अपना कीमती समय बेकार नहीं करते है और समय के कीमत को पहचानते है।
इस मूलांक के लोग कभी भी एक फैसले पर टिके नहीं रह सकते हैं। इनके मन में हमेशा हां और नहीं ही चलता रहता है। कई बार इन्हें इस वजह से परेशानी उठानी पड़ती है।
मूलांक 05 वाले लोग एक जगह टिककर नहीं बैठते हैं। ये लोग घुमक्कड़ स्वभाव के होते हैं। इन्हें घूमना-फिरना पसंद होता है। खुलकर जीना पसंद करते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com