इस दिशा में शीशा लगाने से आप भी बन सकते हैं अमीर


By Farhan Khan07, Oct 2025 11:00 AMjagran.com

घर से जुड़े नियम

हिंदू धर्म शास्त्र में घर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो न करने से व्यक्ति के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं।

शीशा लगाने की दिशा

आज हम आपको शीशा लगाने की दिशा के बारे में बताएंगे, ताकि आपको अमीर बनने से कोई भी रोक न सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

उत्तर दिशा में लगाएं शीशा

अगर आप अपने घर में शीशा लगाने चाहते हैं, तो इसके लिए उत्तर या पूर्व दिशा सबसे बेस्ट मानी जाती है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

दक्षिण दिशा में न लगाएं शीशा

आपको कभी भी दक्षिण दिशा में शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर आप फिर भी ऐसा करते हैं, तो इससे आपके घर में लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं।

हो सकते हैं कंगाल

इस दिशा में शीशा लगाने से आप कंगाल भी हो सकते हैं। आप कर्ज की समस्या से घिर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की आय भी तेजी से घटने लगती है।

सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा

दक्षिण दिशा में लगा हुआ शीशा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। आपके घर से सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। भूल से भी इस दिशा में शीशा न लगाएं।

व्यापार में हो सकता है नुकसान

घर की दक्षिण दीवार पर लगा शीशा आपके करियर और व्यापार को चौपट कर सकता है। आपके घर में बरकत रुक सकती है। आप जीवन भर परेशान रहेंगे।

बेड के सामने शीशा न लगाएं

माना जाता है कि कभी भी बेड के ठीक सामने या आस पास शीशा नहीं लगाना चाहिए। व्यक्ति की तरक्की रुक सकती है। अच्छे दिनों का खात्मा हो सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com