हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध और तर्पण जैसे धार्मिक कार्य करते हैं।
पितृ पक्ष की बात करें, तो इसकी अवधि 7 सितंबर, 2025 से 21 सितंबर 2025 तक रहेगी। इस दौरान पूर्वज अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में पितरों को प्रसन्न करने के लिए कुछ न कुछ चीजें करते रहना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताएंगे, जिसे पितृपक्ष में लगाने से आपके जीवन में समृद्धि आ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आपको पितृ पक्ष में पीपल का पेड़ लगाना चाहिए। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में पितरों के वास होता है। हालांकि आपको घर के अंदर पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।
अगर आप पितृपक्ष में रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं, तो ऐसे में केवल पितृ प्रसन्न होंगे, बल्कि आपकी बंद किस्मत का ताला भी धीरे-धीरे खुल सकता है।
पितृ पक्ष में अगर आप बांस का पेड़ लगाते हैं, तो इससे परिवार के सदस्यों की आय धीरे-धीरे बढ़ सकती है। परिवार में अनहोनी होने से भी बच सकती है।
पितृपक्ष में अगर आप गूलर का पेड़ लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com