बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन सीजन 7 में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस खबर से फैंस बेहद खुश हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी अक्सर अपनी अदाओं और ग्लैमरस लुक्स से फैंस के होश उड़ा देती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।
एक्ट्रेस के पास शानदार आउटफिट्स का कमाल कलेक्शन है। इस वेडिंग सीजन अगर आप ड्रेस सेलेक्ट करने में कंफ्यूज हैं, तो प्रियंका के इन आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी हैवी वर्क लहंगा में प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। आप भी ऐसे लहंगा से आइडिया लेकर शानदार दिख सकती हैं।
वेडिंग सीजन में साड़ी पहनना का शौक हर किसी को होता है। अगर आप भी उनमें से हैं, तो ऐसी खूबसूरत और लाइटवेट ऑर्गेंजा साड़ी को चुनें।
अगर आप वेडिंग फंक्शन में सबसे हटकर दिखना चाहती हैं, तो प्रियंका की तरह ही टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट कैरी करें। यह आपको लुक को मॉडर्न बना देगा।
प्रियंका चाहर शरारा सूट में ब्यूटीफुल लग रही हैं। आप ऐसे सूट को हल्दी फंक्शन के लिए ऑप्शन में रख सकती हैं।
शादी-फंक्शन में स्टाइलिश लुक कैरी करने के लिए को-ऑर्ड सेट को ट्राई करें। इस तरह के आउटफिट के साथ हैवी ज्वेलरी स्टाइल करके शानदार नजर आएंगी।
प्रियंका के इन लुक्स को आप भी जरूर कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@priyankachaharchoudhary)