सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि चैत्र अमावस्या पर क्या उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस महीने अमावस्या तिथि 29 मार्च को है। इस दिन शनि देव और शिव जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 मार्च को रात 07 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे चैत्र अमावस्या पर करना शुभ होता है। इन उपायों को करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
चैत्र अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
चैत्र अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन, वस्त्र और तिल का दान करना चाहिए। इससे तरक्की के योग बनते हैं और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
चैत्र अमावस्या पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और कारोबार में लाभ होता है।
चैत्र अमावस्या पर इन उपायों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके अलावा, देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
धन की कमी दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ