Chaitra Navratri में करें ये 3 उपाय, पूरी होगी हर इच्छा


By Ashish Mishra27, Mar 2025 05:30 AMjagran.com

Chaitra Navratri 2025

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्र में कौन से उपाय करने चाहिए?

चैत्र नवरात्र की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च 2025 से होगी। वहीं, इसका समापन 06 अप्रैल को होगा। इस दौरान पूजा-पाठ करने से संकट दूर होते हैं।

चैत्र नवरात्र के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे चैत्र नवरात्र में करना शुभ होता है। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा को लाल रंग का फूल या चुनरी चढ़ाना चाहिए। इससे कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

खीर का भोग लगाएं

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करते समय खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करें

चैत्र नवरात्र में पूजा करते समय या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मंत्र का जाप करें।

मनोकामना होगी पूरी

चैत्र नवरात्र में इन उपायों को करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके साथ ही, परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जीवन में सुख-शांति

परेशानियों का सामना करने वाले लोगों को चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

पढ़े रहें

पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ