कंधों के दर्द से इंस्टेंट राहत पाने के लिए करें ये उपाय


By Farhan Khan12, Sep 2025 11:42 AMjagran.com

कंधों में दर्द होना

आज की बिजी लाइफस्टाइल के चलते ऑफिस में काम करते करते कंधों में दर्द होना बेहद आम बात है और कंधों में दर्द किसी भी उम्र के व्यक्ति के हो सकता है। इसके चलते डेली के वर्क करने में परेशानी होती है।

कंधों के दर्द से राहत के उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाने से आपको कंधों के दर्द से इंस्टेंट राहत मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

नमक वाली पानी इस्तेमाल करें

गर्म पानी में सेंधा नमक मिक्स कर इस पानी को कंधों पर डाले। इससे आपका दर्द तुरंत गायब हो जाएगा। सेंधा नमक में सोडियम क्लोराइड, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, और मैंगनीज होता है।

लैंवेंडर का तेल लगाएं

लैंवेंडर का तेल भी आपके लिए काफी गुणकारी साबित हो सकता है। इसमें लिनालूल, सूजनरोधी, रोगाणुरोधी, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके लिए गर्म पानी में लैंवेंडर तेल की कुछ बूंदे डालें और इसे कंधे पर लगाएं।

हल्दी का लेप लगाएं

आपको कंधे पर हल्दी का लेप लगाना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए हल्दी पाउडर में नारियल तेल मिक्स करें और इसे कंधे पर लगाएं।

स्ट्रेचिंग करें

कंधों के दर्द से इंस्टेंट राहत पाने का रामबाण तरीका यह है कि आपको आपके डेली रूटीन में योग और स्ट्रेचिंग शामिल करना चाहिए। आपको रोजाना 10 से 15 मिनट ऐसा करना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

नारियल के तेल से मालिश करें

नारियल के तेल से मालिश करने से भी आपको कंधे के दर्द में तुरंत आराम मिल सकता है। इस तेल में मुख्य रूप से लॉरिक एसिड, विटामिन-ई, मैंगनीज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

अदरक की चाय पिएं

अगर आप चाय पीना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। चाय पीने से आपके कंधे का दर्द कम हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको अदरक की चाय पीनी होगी। मिठास के लिए आप शहद डाल सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com