Durga Ashtami पर करें ये 4 उपाय, सारे संकट होंगे दूर


By Ashish Mishra02, Apr 2025 11:52 AMjagran.com

Durga Ashtami 2025

सनातन धर्म में दुर्गा अष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि दुर्गा अष्टमी पर किन उपायों को करना चाहिए?

दुर्गा अष्टमी कब है?

पंचांग के अनुसार, 05 अप्रैल को चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 04 अप्रैल को रात 08 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर होगा।

दुर्गा अष्टमी के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे दुर्गा अष्टमी पर करना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

गाय को रोटी खिलाएं

दुर्गा अष्टमी के दिन गाय को रोली का तिलक लगाकर रोटी पर खीर रखकर खिलाएं। ऐसा करने से परिवार की सभी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

एकाक्षी नारियल चढ़ाएं

इस दिन स्नान करने के बाद धूप-दीप जलाकर मां दुर्गा की पूजा करें। इस दौरान एकाक्षी नारियल पर सात बार मौली लपेटकर मां दुर्गा के सामने चढ़ाएं।

लौंग अर्पित करें

दुर्गा अष्टमी पर पूजा करते समय मां दुर्गा को एक कपूर और 6 लौंग अर्पित करें। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करें

दुर्गा अष्टमी पर सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:, मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय: मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होगी और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ते रहें

नवरात्र में उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ