गुरु ग्रह को खुश करने के लिए अपनाएं ये उपाय


By Farhan Khan28, Jul 2025 05:14 PMjagran.com

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

भगवान विष्णु की पूजा करना

जो जातक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं, तो इससे उनके जीवन में खुशहाली आती है। फूटी किस्मत का सितारा चमक सकता है। बिगड़े काम बन सकते हैं।

कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होना

जब किसी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होने लगती है, ,तो इससे उनका जीवन धीरे-धीरे परेशानियों से घिरने लगता है। आर्थिक समस्या होने लगती है।

गुरु ग्रह को खुश करने के उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे न सिर्फ गुरु ग्रह खुश होंगे, बल्कि उनकी स्थिति भी मजबूत हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

हल्दी वाले पानी से नहाएं

कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके पश्चात, पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

केले के पौधे में जल दें

कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें। इस दौरान केले के पौधे में जल का अर्घ्य दें। यह उपाय करने से जल्द आपका काम हो जाएगा।

बृहस्पति देव की पूजा करें

गुरु कमजोर होने से लड़कियों की शादी में बाधा आती है। ऐसे में जल्द से जल्द शादी के लिए गुरुवार से बृहस्पति देव की पूजा करें। गुरुवार का व्रत करें।

पीली चीजों का दान करें

गुरुवार के दिन पीली चीजें जैसे मूंग की दाल, बेसन और चने की दाल आदि का दान करने से गुरु ग्रह खुश हो सकते हैं। इसके चलते आपके जीवन में खुशियां आ सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com