सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में बहुत सी परेशानियां होने का खतरा बना रहता है। इनमें हाथ-पैर सुन्न होना भी शामिल है। इस वजह से काम करना तक मुश्किल हो जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर ठंड में हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं, तो इसके पीछे कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
ठंड के मौसम में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए हाथ-पैरों की रक्त नलिकाओं को संकुचित कर देता है। इससे वहां ब्लड फ्लो कम हो जाता है और हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं।
ऑटोइम्यून डिजीज में शरीर की इम्यून सिस्टम गलती से अपने ही स्वस्थ सेल्स और टिश्यूज़ को दुश्मन समझकर उन पर हमला करने लगती है। इसके चलते आपके ठंड में हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो इसके चलते ठंड में हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं। ऐसे में आपको डाइट में विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए।
हालांकि, आपको विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
नसों से जुड़ी समस्याएं होने पर भी आपके ठंड में हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नहीं, तो सेहत बिगड़ने में टाइम नहीं लगेगा।
जिन लोगों के ठंड में हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को थायराइड डिसऑर्डर हो सकता है और थायराइड डिसऑर्डर वह स्थिति है, जिसमें थायराइड ग्रंथि सही मात्रा में हार्मोन नहीं बनाती।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com