शनिदेव इस मूलांक पर रहते हैं मेहरबान


By Farhan Khan22, Mar 2025 08:00 PMjagran.com

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव के लिए होता है। शनिदेव को न्याय के देवता और कर्मफल दाता भी कहा जाता है।

शनिदेव की पूजा करने के लाभ

शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और घर में खुशहाली आती है।

शनिदेव का प्रिय मूलांक

आज हम आपको शनिदेव के प्रिय मूलांक के बारे में बताएंगे, जिन पर शनिदेव सदैव मेहरबान रहते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें।

मूलांक 08

हम आपको मूलांक 08 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 08, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 08 होता है।

मेहनत में होते हैं आगे

मूलांक 08 के जातक शनिदेव की कृपा से हर वो मुकाम हासिल करते हैं, जो वे पाना चाहते हैं। इसके लिए वे मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते।

बचत करने की आदत

इस मूलांक के लोगों में बचत करने की आदत होती है, ऐसे में ये फिजूलखर्ची नहीं करते। अपना पैसा सोच-समझकर ही खर्च करते हैं।

जल्दबाजी में नहीं लेते फैसला

मूलांक 08 के लोगों में यह खासियत होती है कि ये कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे नहीं लेते। आराम से सोचकर ही निर्णय लेते हैं और इनका लिया गया फैसला सही साबित होता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com