नाश्ते में रोज ब्रेड खाने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Farhan Khan20, Dec 2025 02:25 PMjagran.com

नाश्ते में ब्रेड खाना

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग नाश्ते में खूब ब्रेड खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह बेहद आसानी से बन जाता है, लेकिन रोजाना नाश्ते में ब्रेड खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

ब्रेड खाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना नाश्ते में ब्रेड खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ना

डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते में रोज ब्रेड खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है। इसके चलते ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

वजन बढ़ने का खतरा

जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को नाश्ते में रोज ब्रेड खाने से बचना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है।

पेट फूलने की समस्या

नाश्ते में रोजाना ब्रेड खाने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपको कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इसमें फाइबर बेहद कम होता है।

दिल हो सकता है बीमार

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको नाश्ते में रोज ब्रेड खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें सोडियम होता है।

ब्राउन ब्रेड का सेवन करें

अगर आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको नाश्ते में रोज ब्रेड खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड का सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com