ज्यादा शकरकंद खाने से शरीर को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान


By Farhan Khan16, Dec 2025 01:20 PMjagran.com

सर्दियों में शकरकंद का सेवन करना

सर्दियों में अक्सर शकरकंद का सेवन किया जाता है। ये स्वाद में काफी मीठी होती है और पोषक तत्वों का भंडार होती है। आपको रोज शकरकंद का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को गर्म रखती है।

ज्यादा शकरकंद खाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में ज्यादा शकरकंद खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व

शकरकंद में मुख्य रूप से विटामिन-ए (बीटा-कैरोटीन), विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम, आयरन, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा

अगर आप शकरकंद ज्यादा खाना पसंद करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी का ब्लड शुगर तेजी से स्पाइक हो सकता है क्योंकि शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है।

सांस लेने में हो सकती है समस्या

जो लोग एलर्जी जैसी गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं। उन लोगों को ज्यादा शकरकंद नहीं खाना चाहिए। इससे आपके सांस लेने में समस्या करना पड़ सकता है। कम खाना ही सेहत के लिए बेस्ट है।

पेट में बन सकती है गैस

शकरकंद में फाइबर खूब पाया जाता है। ऐसे में अगर आप शकरकंद अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे आपको गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और पेट में मरोड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किडनी स्टोन की समस्या

मेडिकल भाषा में बात करें, तो ज्यादा शकरकंद खाने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें ऑक्सलेट पाया जाता है। किडनी यूरिन के जरिए वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालती है।

शकरकंद लिमिट में खाएं

अगर आप रोजाना लिमिट में शकरकंद खाते हैं, तो इससे आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रह सकता है। इसमें मौजूद पोटेशियम आपके दिल का ख्याल रखता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com