नया साल आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ज्यादातर लोग नए साल का जश्न मानने के लिए घर में पार्टी करते हैं। ऐसे में आप कुछ टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं।
न्यू ईयर पार्टी में कुछ स्पेशल स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए है। आज हम आपको 6 स्नैक्स की रेसिपीज बता रहे हैं।
घर के बने ये वेजिटेबल स्प्रिंग रोल खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है। इसे बनाने के लिए बारीक कटी हुई गाजर, गोभी, शिमला मिर्च और अपनी पसंद की सब्जियों को लेकर मैदे से बने स्प्रिंग रोल में लपेटकर डीप फ्राई करें।
लोग स्नैक्स में पनीर टिक्का खाना पसंद करते हैं। पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ों को दही में डालकर ऊपर से अदरक-लहसुन का पेस्ट और मनपसंद मसाले मिलाएं। फिर, इसे तेल या तंदूर में पकाएं।
गुजरात का फेमस स्नैक्स खाने में स्वादिष्ट है। आप न्यू ईयर पार्टी में बेसन की मदद से ढोकला बनाकर दही और हरी चटनी के साथ मजे से खा सकते हैं।
पार्टी में इस स्नैक्स को बनाया जा सकता है। खाने में स्वादिष्ट टिक्की को कॉर्न, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसालों को मिलाकर बनाया जा सकता है।
लोगों को दही पूरी खाना पसंद होता है। इसे बनाने के लिए आटे की छोटी पुरियों के साथ उबले हुए आलू को मिलाया जाता है। इसके साथ इमली, हरी चटनी, दही, बूंदी, प्याज और टमाटर को मिक्स किया जाता है।
यह खाने में तीखा और कुरकुरा होता है। इसे पार्टी के लिए बनाना चाहते हैं, तो बेसन के अंदर हरी मिर्च को डुबोकर तेल में तल लीजिए।
ये स्वादिष्ट स्नैक्स आपके मेहमानों का दिल जीत सकते हैं। फूड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik