आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग थायरॉइड की समस्या से जूझ रहे हैं। थायराइड गले में स्थित एक ग्रंथि का नाम है। जब यह असंतुलित होने लगती है। तब कहा जा सकता है कि व्यक्ति थायरॉइड का शिकार है।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करने से आप थायरॉइड को कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए इस योगासन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
थायरॉइड को कंट्रोल में रखने के लिए आपको कपालभाति योगासन करना चाहिए। इसके अलावा यह आपके पाचन में सुधार कर सकता है। आपके दिल का ख्याल रखने का काम करता है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।
कपालभाति करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं। अब दोनों हाथों से चित्त मुद्रा बना लें और गहरी सांस अंदर की ओर लेते हुए झटके से सांस छोड़ें।
इस दौरान आपको अपना पेट अंदर की ओर खींचना है। कम से कम 5 से 10 मिनट रोजाना आपको कपालभाति करना है। देखना कुछ ही दिनों के अंदर अंदर आपको इसके पॉजिटिव रिजल्ट नजर आने लगेंगे।
थायरॉइड को कंट्रोल में रखने के लिए सिंहासन योग भी किसी अमृत से कम नहीं है। यह आसन आपके स्ट्रेस को कम कर सकता है। आपके चेहरे पर चमक ला सकता है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।
सिंहासन करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाए और वज्रासन मुद्रा की में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखें और कमर सीधी रखें।
गहरी सांस लें और मुंह खोलकर हा की आवाज निकालते हुए छोड़ें। आपको ऐसा 4 से 5 बार करना है। रोजाना सिंहासन करने से आपको कुछ ही दिनों में इसके पॉजिटिव रिजल्ट नजर आने लगेंगे।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com