Christmas Special: 25 दिसंबर को बनाएं ये 6 स्पेशल डिशेज


By Akshara Verma24, Dec 2024 03:05 PMjagran.com

Christmas 2024

हर साल लोग 25 दिसंबर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं।Christmas को दुनियाभर में काफी अच्छे और बड़े त्योहारों के रूप में मनाया जाता है।

Christmas Dinner Dishes

इस दिन को बेहतर बनाने के लिए लोग केक के साथ-साथ कई तरह की चीजें बनाना पसंद करते हैं। अगर आप अपने Christmas Dinner को खास बनाना चाहते हैं, तो ट्राई कीजिए ये 6 लाजवाब डिशेज।

प्लम केक

इस डिश के बिना क्रिसमस अधूरा माना जाता है। सूखे मेवों, नट्स और रम से बना यह केक त्योहार की शान बढ़ा देता है।

नेय्यप्पम

यह केरल की फेमस और ट्रेडीशनल डिशेज में से एक है। खाने में इसका स्वाद मीठा होता है। इसको आटे, दूध और नारियल से बनाया जाता है।

विंडालू करी

क्रिसमस पर आप इस मसालेदार चिकन करी को अपनी डिश में शामिल कर सकती हैं। यह खाने के साथ-साथ आपके माहौल को भी यादगार बनाती है।

कुकीज

अलग-अलग कुकीज के बिना क्रिसमस का त्योहार अधूरा लगता है। बच्चों को सबसे ज्यादा कुकीज पार्टी में खाना पसंद होता है। यह हर टेबल की शान होता है।

मटन बिरयानी

यह एक खास और सबकी पसंद की डिश है, क्रिसमस के मौके पर लोग मटन बिरयानी खाना काफी पसंद करते हैं। यह तमिलनाडु और हैदराबाद की फेमस डिशेज में से एक है।

कुंदा

यह कर्नाटक की बेहद मशहूर डिश है। यह काफी मलाईदार होती है। इसको दूध, बादाम, काजू और चीनी से बनाया जाता है। आप इस डिश को पार्टी में मीठे के तौर पर खिला सकती हैं।

आप अपनी क्रिसमस पार्टी को इन टेस्टी और स्पेशल डिशेज के साथ यादगार बना सकती हैं। फुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik