मकर संक्रांति पर इन हेल्दी पारंपरिक डिशेज को करें ट्राई


By Abhishek Pandey13, Jan 2023 12:16 PMjagran.com

डिशेज

मकर संक्रांति के अवसर पर कई प्रकार के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं। आप भी इन डिशेज को ट्राई कर सकते हैं।

कब है मकर संक्रांति

पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में उदया तिथि के कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन उत्तर भारत में उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन जरूर किया जाता है। इसके बिना मकर संक्रांति अधूरी मानी जाती है।

तिल के लड्डू

स्वाद से मीठे और सेहत के लिए लाभकारी तिल और गुड़ के लड्डू शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं।

पिन्नी

पिन्नी बनाने के लिए आटा, दूध, ड्राई फूड्स, देसी घी का प्रयोग किया जाता है, यह बेहद ही स्वादिष्ट होता है।

गुड़ पट्टी

गुड़ और मूंगफली से तैयार होने वाली गुड़ पट्टी बेहद ही स्वादिष्ट होती है।

मुरमुरा लड्डू

गुड़ और मुरमुरा और मिलाकर बनने वाली यह रेसिपी मकर संक्रांति पर अपनी अहमियत और बढ़ा देती है।