तुलसी के इन मंत्रों का करें जाप, तुरंत मिलेगी कामयाबी


By Ashish Mishra27, Mar 2025 12:10 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के किन मंत्रों का जाप करने से जीवन में कामयाबी मिलती है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की रोजाना पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

मंत्र का जाप करना

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करते हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

तुलसी मंत्र का जाप

स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करते समय ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए।

तुलसी पर जल देने का मंत्र

तुलसी के पौधे में जल चढ़ाते समय ॐ सुभद्राय नमः मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और करियर में सफलता मिलती है।

धन के लिए तुलसी मंत्र

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते मंत्र का जाप करना चाहिए।

कार्य में मिलेगी सफलता

अगर आपके कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो तुलसी की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करें। इससे सफलता के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

तुलसी के इन मंत्रों का जाप करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

पूजा करते समय मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ