अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए जरूर विजिट करें ये प्लेस


By Farhan Khan14, Sep 2025 01:27 PMjagran.com

घूमने का प्लान बनाना

आज की बिजी लाइफस्टाइल में न हम टाइम पर खाना खा पाते हैं और न ही टाइम पर सो पाते हैं। घूमने तक नहीं जा पाते और अगर चले भी जाते हैं, तो जानकारी के अभाव में ठीक तरह से घूम नहीं पाते।

विजिट करें ये प्लेस

आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें विजिट करने से आपकी ट्रिप यादगार बन सकती है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

राजस्थान घूमने जाएं

अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको आमेर किला, हवा महल, जयगढ़ किला, जंतर मंतर, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, पुष्कर और रणथंभोर नेशनल पार्क विजिट करें।

जीरो विजिट करें

आपको एक बार अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो जरूर विजिट करना चाहिए। यह जगह आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती है। जीरो जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

मौसम रहता है सुहावना

जीरो एक शांति और सूकून वाली जगह है। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। जीरो में आपको चारो ओर हरियाली और बड़े-बड़े पहाड़ देखने को मिलेंगे।

वृंदावन जाएं

अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आप मथुरा, वृंदावन, भरतपुर बर्ड सेंचुरी, नीमराना, दमदमा झील, और आगरा विजिट कर सकते हैं। यहां का नेचर आपका मन मोह लेगा।

नैनीताल जाएं

उत्तराखंड में नैनीताल एक ऐसी जगह है, जो आपकी ट्रिप को रोमांच से भर सकती है। यहां पर आने के लिए अक्टूबर महीना काफी बेस्ट होता है। नैनीताल को भारत का लेक डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है।

नैना पीक जाएं

नैनीताल में आप नैनी झील, नैना देवी मंदिर, मॉल रोड, नैना पीक, स्नो व्यू पॉइंट, इको केव गार्डन, टिफिन टॉप, भीमताल और नकुचिया ताल आदि देख सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com