शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है। विटामिन बड़े से बड़ा रोग ठीक करने की क्षमता रखते हैं। शरीर में विटामिन की कमी न होने दें।
आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से आपके हाथ कांप सकते हैं। आइए इस विटामिन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन शरीर के नर्वस सिस्टम को बेहतर करने, शरीर में ब्लड सेल्स बनाने और शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। यह विटामिन काफी अहम है।
अगर आपके हाथ कांप रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो गई है। ऐसे में आपके शरीर में कभी विटामिन-बी12 की कमी नहीं होनी चाहिए। आपको इसके लिए फूड्स खाने चाहिए।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको दूध और दूध से बनी चीजें खानी चाहिए। इसके लिए आप पनीर, दही और मक्खन का सेवन कर सकते हैं।
जो लोग अपनी डाइट में फोर्टिफाइड सीरियल्स शामिल करते हैं, तो इससे उनकी बॉडी में विटामिन-बी12 की कमी पूरी हो सकती है। आपको रोजाना इनका सेवन करना चाहिए।
मशरूम में विटामिन-बी12 के अलावा पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, जिंक, प्रोटीन, और फाइबर होता है, जो आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन चीजों को लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com