आज की हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की हो चुकी है कि न हम टाइम पर खाना खाते हैं। न हम टाइम पर सोते हैं। एक्सरसाइज का तो कहना ही क्या। एक्सरसाइज न करना अक्सर बीमारियों को जन्म देता है।
शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फार्मूला है कि आपको अपने डेली रूटीन में कुछ न कुछ एक्सरसाइज जरूर शामिल करनी चाहिए। एक्सरसाइज में सबसे आसान रेट्रो वॉकिंग करना है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रेट्रो वॉकिंग करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर हम रेट्रो वॉकिंग की बात करें, तो इसे उल्टा चलना कहा जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, उल्टा चलना कई मायनों में फायदेमंद है। आपको रोज रेट्रो वॉक करना चाहिए।
जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें रेट्रो वॉकिंग करनी चाहिए क्योंकि उल्टा चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रेट्रो वॉकिंग करनी चाहिए। इससे दिल लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
जिन लोगों के साथ अक्सर होता है कि वे चीजें रखकर कहीं भूल जाते हैं। उन लोगों को अपने डेली रूटीन में रेट्रो वॉक शामिल करनी चाहिए। इससे उनकी याददाश्त में सुधार हो सकता है।
हालांकि, आपको रेट्रो वॉक करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आपको शुरुआत में धीरे-धीरे और छोटे कदमों के साथ वॉक करनी चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com