हनुमान जी को इमरती का भोग लगाने से क्या होता है?


By Farhan Khan08, Apr 2025 06:10 PMjagran.com

12 अप्रैल को मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। इस बार यह पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था।

हनुमान जी को इमरती का भोग लगाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को इमरती का भोग लगाते है, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में जानें।

हनुमान जी होते हैं बेहद प्रसन्न

जो लोग हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को इमरती का भोग लगाते हैं। ऐसे लोगों से हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं। इसके चलते इन्हें आर्थिक संकट से निजात मिल सकती है।

परिवार के सदस्यों के बीच बना रहता है प्रेम

आर्थिक संकट से निजात के साथ-साथ आपको अपने दुश्मनों से राहत मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भी बना रहता है। लंबे समय से अटका धन भी मिलने के चांस बने रहते हैं।

इमरती के अलावा इन चीजों का लगाएं भोग

इमरती के अलावा आप हनुमान जी को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं। आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को दूध से बनी चीजें अर्पित कर सकते हैं।

दूध से बनी चीजें अर्पित करें

जो लोग हनुमान जी को दूध से बनी चीजें अर्पित करते हैं, उनके घर में धन की तिजोरी कभी खाली नहीं होती। आय प्राप्त करने के नए साधन भी बनने लगते हैं।

बेसन के लड्डू

बजरंगबली को बेसन के लड्डू बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में आप हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें बेसन के लड्डू जरूर अर्पित करें।

घर में बनी रहती है सकारात्मक ऊर्जा

बेसन के लड्डू अर्पित करने के बाद जिन लोगों को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होता है। उनके घर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

हनुमान जी को इमरती का भोग लगाने से आर्थिक संकट से निजात मिलती है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com