सनातन धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम करने पर कंगाली का सामना करना पड़ता है?
पंचांग के अनुसार, उदया तिथि में 22 मार्च 2025 यानी आज शीतला अष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन शीतला माता की पूजा करने करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
पंचांग के अनुसार, शीतला अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 मार्च यानी आज सुबह 04 बजकर 23 मिनट पर हो गई है। वहीं, इसका समापन 23 मार्च को सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे शीतला अष्टमी पर करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से धन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
शीतला अष्टमी के दिन चूल्हा जलाना वर्जित माना जाता है। इस दिन सिर्फ बासी भोजन खाना चाहिए। ऐसा करने से मां शीतला प्रसन्न होती हैं।
ऐसी मान्यता है कि शीतला अष्टमी पर घर में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।
शीतला अष्टमी पर सिलाई, कढ़ाई और बुनाई जैसे का काम नहीं करना चाहिए। इसे करने से मां शीतला नाराज होने लगती हैं।
शीतला अष्टमी पर इन कामों को करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ