सोमवार को न करें ये काम, हो जाएंगे परेशान


By Ashish Mishra31, Mar 2025 05:30 AMjagran.com

शिव जी का दिन

सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार को कौन से काम नहीं करने चाहिए?

परेशानियों से छुटकारा

जिन लोगों पर शिव जी की कृपा रहती है, उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही, कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

सोमवार को क्या न करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे सोमवार के दिन करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तामसिक चीजें न खाएं

सोमवार के दिन शिव जी की पूजा की जाती है। इस दिन तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं।

क्रोध न करें

सोमवार के दिन क्रोध करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन झूठ बोलने की मनाही होती है। ऐसा करने से व्यक्ति की तरक्की रुकने लगती है।

दूध का दान न करें

ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन दूध का दान नहीं करना चाहिए। वहीं, सफेद वस्त्र भी दान करने से बचें। इन चीजों का दान करने से शिव जी नाराज हो सकते हैं।

काले कपड़े न पहनें

सोमवार के दिन पूजा करते समय काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसे पहनने से पूजा करने का फल नहीं मिलता है और संकट का सामना करना पड़ सकता है।

संकट का सामना करना

सोमवार के दिन इन कामों को करने से व्यक्ति को संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

दिन के अनुसार अशुभ कार्यों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ