सनातन धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान राम की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि राम नवमी में किन चीजों का प्रसाद चढ़ाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 06 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जाएगी। इस दिन प्रभु राम की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे राम नवमी पर श्रीराम को प्रसाद के रूप में चढ़ाना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
राम नवमी के दिन राम जी की पूजा करते समय तुलसी के पत्ते जरूर अर्पित करने चाहिए। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में लोगों के बीच वितरित कर दें।
प्रभु श्रीराम की पूजा करते समय खीर का भोग लगाना शुभ होता है। इससे जीवन में मिठास बनी रहती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
राम नवमी पर पूजा करते समय राम जी को धनिया की पंजीरी चढ़ाएं। इससे साधक को आशीर्वाद मिलता है और करियर में तरक्की होती है।
अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो राम नवमी पर इन चीजों को प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है।
देवी-देवताओं को भोग लगाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ