सनातन धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, आज यानी 8 अप्रैल को कामदा एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे कामदा एकादशी पर दान करना शुभ होता है। इन चीजों का दान करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
कामदा एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना चाहिए। आप धार्मिक कार्यों में भी पैसे की मदद कर सकते हैं।
कामदा एकादशी पर गुड़ और तिल का दान करना शुभ होता है। इससे साधक को स्वास्थ्य लाभ होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
गरीबों को अन्न दान करना सबसे पुण्य का काम होता है। कामदा एकादशी पर गेहूं, चावल और दाल का दान करना चाहिए। इससे घर में अन्न का भंडार भरा रहता है।
कामदा एकादशी पर जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और यात्राएं मंगलमय होती हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती हैं।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ