Sheetala Ashtami पर लगाएं इन 3 चीजों का भोग, धन से भर जाएगा भंडार


By Ashish Mishra21, Mar 2025 11:21 AMjagran.com

Sheetala Ashtami 2025

सनातन धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि शीतला अष्टमी पर किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

शीतला अष्टमी कब है?

पंचांग के अनुसार, उदया तिथि में 22 मार्च 2025 को शीतला अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन शीतला माता की पूजा करने करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

शीतला अष्टमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, शीतला अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 04 बजकर 23 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 23 मार्च को सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर होगा।

इन चीजों का भोग लगाएं

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसका शीतला अष्टमी पर भोग लगाना शुभ होता है। इससे मां शीतला प्रसन्न होती हैं और साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मीठे चावल का भोग लगाएं

शीतला अष्टमी पर पूजा करते समय मां शीतला को मीठे चावल का भोग लगाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

पूड़ी का भोग लगाएं

शीतला अष्टमी पर पूड़ी का भोग लगाना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और तरक्की के योग बनते हैं।

हलवा का भोग लगाएं

शीतला अष्टमी के दिन सूजी या आटे से बने हलवा का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को शीतला अष्टमी पर इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ