Buddha Purnima पर इन जगहों पर जलाएं दीपक, जीवन में होगी तरक्की


By Ashish Mishra08, May 2025 11:33 AMjagran.com

बुद्ध पूर्णिमा 2025

इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा पर घर की किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है?

बुद्ध पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।

दीपक जलाएं

बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर में दीपक जलाना शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार और तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

बुद्ध पूर्णिमा की रात मुख्य द्वार पर मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर से छुटकारा और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं

बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा करते समय मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पीपल के पास दीपक जलाएं

बुद्ध पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति और बुद्धि का विकास होता है।

जीवन में होगी तरक्की

बुद्ध पूर्णिमा पर घर की इन जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में तरक्की होने लगती है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ