सर्दियों में धूप कम होने के कारण विटामिन डी की कमी हो सकती है। यह शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं के लिए बेहद अहम है। आइए जानते हैं कि शरीर को विटामिन डी की जरूरत क्यों होती है।
विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है।
सर्दियों में कई लोगों को सीजनल डिप्रेशन होता है। विटामिन डी मस्तिष्क में सेरोटोनिन लेवल को संतुलित रखता है और मूड सुधारता है।
सर्दियों में अक्सर ठंड और फ्लू जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। विटामिन डी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर संक्रमण से बचाता है।
विटामिन डी इंसुलिन के कार्य को बेहतर बनाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
विटामिन डी ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ को संतुलित रखता है। इसकी कमी से हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
सर्दियों में दिन छोटे और धूप कम होने से विटामिन डी की कमी हो सकती है। कोशिश करें कि सुबह की हल्की धूप में 10–15 मिनट रहें।
सर्दियों में दूध, दही, अंडा और विटामिन डी सप्लीमेंट्स को शामिल करें। समय पर विटामिन डी लेने से हड्डियां, इम्यूनिटी और मूड दोनों ठीक रहते हैं।
सर्दियों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva