Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP सरकार बनते ही 6 महीने के अंदर गोरखा समस्या का समाधान', बंगाल में बोले अमित शाह

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 01:41 PM (IST)

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर गोरखा समस्या का स्थाई समाधान करने का वादा किया। ...और पढ़ें

    संवाददाता, सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के छह महीने के अंदर गोरखा समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा। वह मंगलवार को सिलीगुड़ी के निकट सुकना में दार्जिलिंग, कर्सियांग और कालिम्पोंग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि यह समाधान गोरखा की इच्छानुसार होगा और स्थाई समाधान होने के बाद गोरखा भाईयों और बहनों के चेहरे पर खुशी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पहाड़ के लोगों और गोरखाओ पर अत्यचार करने वाली ममता दीदी की सरकार को लोग टाटा बाय-बाय करने वाले हैं।

    amit shah railly cover

    भाजपा की सरकार बनते ही हर घोटाले की होगी जांच: अमित शाह

    गृह मंत्री ने आगे कहा कि, यह बंगाल चुनाव तृणमूल कांग्रेस सरकार से मुक्ति का चुनाव है। राज्य में कमल फूल की सरकार बनने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन के तहत घोटाले हुए हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसकी भी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा पहाड़ पर आंदोलन के दौरान त्तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने गोरखाओं के ऊपर जितने मामले दर्ज किए हैं, सभी मामले हटा लिए जाएंगे।

    इसके अलावा, ममता सरकर पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि, गोरखा और आदिवासी समुदाय सहित पहाड़ के विकास के लिए बंगाल सरकार सरकार 2000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित करती है, जबकि मुस्लिम और मदरसा का बजट 5800 करोड़ रुपये का होता है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भीड़, हावड़ा और जलपाईगुड़ी के लिए चल रहीं स्पेशल ट्रेनें