विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता के होटल में आधी रात मचा हाहाकार, आग में 9 जिंदगियां खत्म; AC ब्लास्ट का शक, 6 घायल

Updated: Wed, 19 Aug 2026 09:11 AM (IST)

कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे जो इलाज के लिए शहर आए थे।

HighLights

  1. कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट होटल में भीषण आग।

  2. आग लगने से 9 लोगों की दुखद मौत, कई घायल।

  3. मृतक बांग्लादेशी नागरिक थे, जो इलाज के लिए आए थे।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। अग्नि सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए बंगाल में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार देर रात मध्य कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास के होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के वक्त गहरी नींद में सो रहे लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरा परिस धुएं से भर गया। इस दुखद घटना में एक मासूम बच्चे और महिला सहित नौ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

60 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

रात करीब दो बजे होटल की तीसरी मंजिल पर लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई। संकरी गली और बेहद तंग रास्तों के कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। राहत व बचाव दल ने 60 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। तारापीठ में हुए अग्निकांड के महज 24 घंटे के भीतर हुए इस दूसरे हादसे ने होटलों में अग्निशमन व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुट गई हैं।

कोलकाता के होटल में लगी यह आग, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक होटल में लगी जानलेवा आग के ठीक दो दिन बाद लगी है। 17 अगस्त की सुबह तारापीठ के होटल विदेशिनी में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: बंगाल: तारापीठ अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन, सुरक्षा में खामी पर 15 होटल-लॉज बंद करने के निर्देश