Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार कब? गुरुवार को दिल्ली आएंगे बंगाल के सीएम, अमित शाह से होगी मुलाकात

    Updated: Wed, 27 May 2026 10:45 PM (IST)

    बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक सप्ताह में दूसरी बार दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर राज्य मंत्रिमंडल के स ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी दिल्ली आएंगे। (पीटीआई)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का दिल्ली का दूसरा दौरा।

    2. अमित शाह से बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे चर्चा।

    3. दिल्ली जाने से पहले मायापुर में गो-पूजन कार्यक्रम।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो वह गुरुवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    सूत्रों के अनुसार, इस दौरे में वह विशेषकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि बंगाल में हाल में पहली बार भाजपा की सरकार गठित होने के बाद मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर शाह के साथ इस बैठक में अहम चर्चा होगी।

    बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम मंजूरी का इंतजार

    सूत्रों का कहना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भी गुरुवार को दिल्ली जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरे में शाह के साथ बैठक में बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम मंजूरी मिल सकती है।

    मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी लगभग पूरी

    सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और नए मंत्रियों की सूची भी लगभग तय मानी जा रही है। उससे पहले मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व, खासकर अमित शाह, से अंतिम चर्चा करना चाहते हैं।

    इधर, दिल्ली रवाना होने से पहले गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नदिया जिले के मायापुर जाएंगे, जहां इस्कॉन का वैश्विक मुख्यालय है। वहां उनका गो-पूजन और साधु-संतों के साथ बैठक सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। मायापुर से लौटने के बाद वह शाम में दिल्ली रवाना होंगे।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: ममता का 'M कार्ड' खत्म: HC के आदेश पर शुभेंदु सरकार का नया दांव; सरकारी नौकरियों के लिए बदला आरक्षण का गणित