अब फीचर फोन में भी काम करेगा BHIM App, NPCI ने कर ली बड़ी तैयारी
एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड वित्तीय समावेशन बढ़ाने के लिए भीम ऐप को फीचर फोन तक पहुंचाने पर काम कर रही है। ...और पढ़ें

फीचर फोन में भी काम करेगा BHIM App (प्रतीकात्मक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोलकाता। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआइ) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एनपीसीआइ भीम सर्विसेज लिमिटेड वित्तीय समावेश बढ़ाने के लिए भीम एप की पहुंच फीचर फोन तक ले जाने पर काम कर रही है।
कंपनी की प्रबंध निदेशक और सीईओ ललिता नटराज ने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी का लक्ष्य भीम एप को एक ‘रेफरेंस एप’ से मजबूत बाजार प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित करना है।
NPCI कर रही तैयारी
ललिता नटराज ने बताया कि कंपनी बैंकों के साथ साझेदारी कर वित्तीय उत्पादों के वितरण और व्हाइट-लेबल रणनीति पर काम कर रही है, ताकि भीम की तकनीक को बैंकिंग मोबाइल एप में भी जोड़ा जा सके।
भीम एप को पहले यूपीआइ सुविधाओं के परीक्षण के लिए शुरू किया गया था, लेकिन 2024 में एनपीसीआइ भीम सर्विसेज लिमिटेड बनने के बाद इसकी नई पहचान बनाई गई।
ललिता नटराज के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में एप के कुल लेनदेन में 2024-25 की तुलना में 301 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मार्च 2026 में मासिक लेनदेन संख्या बढ़कर 21.6 करोड़ पहुंच गई, जो अप्रैल 2025 में 5.93 करोड़ थी।
अप्रैल 2026 में 22.49 करोड़ लेनदेन दर्ज किए गए, जिनका कुल मूल्य 26,040 करोड़ रुपये रहा। भीम एप फिलहाल बांग्ला सहित 15 भाषाओं में उपलब्ध है और इसे कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों के लिए भी अनुकूल बनाया गया है। कंपनी अगले कुछ महीनों में फीचर फोन उपयोगकर्ताओं तक इसकी पहुंच बढ़ाने की तैयारी में है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।