नामांकन से पहले दिलीप घोष ने मेगा रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर सीट से भाजपा नेता दिलीप घोष ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले एक विशाल रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें दिलीप घोष औ ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर सदर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में खड़गपुर सदर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया।
यह नामांकन महज औपचारिक प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि भाजपा के लिए एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी सामने आई। नामांकन से पहले शहर में आयोजित मेगा रोड शो ने पूरे खड़गपुर को चुनावी रंग में रंग दिया।
दिलीप घोष और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी खुले वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए। इस अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया।
तृणमूल की अंदरूनी लड़ाई बनेगी भाजपा की ताकत
भाजपा नेता सुवेंदु ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह का सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने अपने दल के भीतर गुटबाजी को लेकर भी चिंता जताई और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: ममता सरकार ने 15 साल में क्या-क्या किया, कई उपलब्धियों के बाद भी आगे कितनी चुनौतियां?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।