कोलकाता: युवती को जबरन कार में खींचकर की छेड़खानी, पांच के खिलाफ FIR दर्ज
कोलकाता के कसबा इलाके में एक युवती को जबरन कार में खींचकर छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार रात न्यू बालीगंज रोड पर हुई। पीड़िता ...और पढ़ें

युवती से कार में छेड़खानी (सांकेतिक तस्वीर)
जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता के कसबा इलाके में एक युवती को जबरन कार में खींचकर छेड़खानी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे कसबा थाना क्षेत्र के न्यू बालीगंज रोड पर हुई बताई जा रही है।
पीड़िता ने शनिवार को कसबा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार के भीतर छेड़खानी
शिकायत के अनुसार, काले रंग की एक चारपहिया गाड़ी युवती के सामने आकर रुकी और उसमें सवार कुछ युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया। आरोप है कि कार के भीतर उसके साथ छेड़खानी की गई।
पुलिस कर रही जांच
पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें से दो के नाम स्पष्ट रूप से बताए गए हैं, जबकि तीन अन्य अज्ञात हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।