बंगाल:कोलकाता के पार्क स्ट्रीट होटल में रेव पार्टी पर छापा, संदिग्ध ड्रग्स बरामद
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एक आलीशान होटल में शनिवार देर रात आयोजित रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुए।

होटल में रेव पार्टी से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद (सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पार्क स्ट्रीट स्थित एक आलीशान होटल में शनिवार देर रात आयोजित रेव पार्टी पर कोलकाता पुलिस की एसटीएफ और मादक पदार्थ-रोधी विभाग ने रविवार सुबह संयुक्त अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची टीम को पार्टी सुइट में कई लोग मिले।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सातवीं मंजिल के एक सुइट में 20 लोग मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि पार्टी का आयोजन एक कारोबारी ने किया था और करीब 70 मेहमान पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही कई लोग वहां से निकलने की कोशिश करने लगे।
अभियान के दौरान होटल के कमरे में टीवी के पास और शौचालय से टैबलेट जैसे संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद होने की बात सामने आई है। पदार्थ वास्तव में नशीला है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उनके रक्त नमूने की भी जांच कराई जा सकती है।
