Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव: 5000 रुपये भत्ता, सभी फर्जी केस रद... सुवेंदु अधिकारी ने जेल गए BJP कार्यकर्ताओं के लिए किया एलान

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:57 PM (IST)

    सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल चुनाव रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं से बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर राजनीतिक कारणों से जेल गए कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किए वादे (फोटो-पीटीआई)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से बड़ा वादा किया।

    एक चुनावी रैली में सुवेंदु ने कहा कि जो भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक कारणों से जेल गए हैं। पार्टी के सत्ता में आने पर उन्हें हर महीने 5,000 रुपये भत्ता देगी।

    साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी मामलों (एफआइआर) को भी रद या वापस ले लिया जाएगा।

    सुवेंदु अधिकारी का पार्टी नेताओं को संदेश

    सुवेंदु का यह बयान चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को साधने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    सुवेंदु ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ और दांतन में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। कहा कि इस बार अगर मतदान के दौरान 30 मिनट के लिए भी किसी पोलिंग बूथ पर कैमरे बंद होते हैं तो चुनाव आयोग को उस बूथ पर दोबारा मतदान कराना चाहिए।

    मांग की कि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहना जरूरी है। कैमरे बंद होना चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है और ऐसी स्थिति में पुनर्मतदान होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह की बात से बौखलाया पाकिस्तान, कोलकाता पर हमला करने की दी गीदड़भभकी