विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: सिलीगुड़ी कोर्ट में पेशी के दौरान TMC नेता काजल घोष पर फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:13 PM (IST)

जमीन से संबंधित मामले में गिरफ्तार तृणमूल नेता काजल घोष को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान उन पर अंडे फेंके गए और 'चोर-चोर' के नारे लगे।

HighLights

  1. तृणमूल नेता काजल घोष को जमीन विवाद में गिरफ्तार किया गया।

  2. सिलीगुड़ी कोर्ट में पेशी के दौरान उन पर अंडे फेंके गए।

  3. काजल घोष ने खुद को साजिश का शिकार बताया।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। जमीन से संबंधित मामले में गिरफ्तार कद्दावर तृणमूल नेता काजल घोष को रविवार को सिलीगुड़ी महकमा कोर्ट में पेश किया गया। शनिवार रात बिधाननगर इलाके से फांसीदेवा थाना की पुलिस ने तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया था।

तृणमूल नेता के गिरफ्तारी से उसे इलाके के लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। रविवार सुबह भी बम पटाखा फोड़कर लोगों ने खुशी को साझा किया।

काजल घोष की कोर्ट में पेशी के दौरान लोगों ने चोर-चोर का नाराज लगाया और उन पर अंडे फेंके।

पेशी के दौरान तृणमूल नेता ने खुद को षड्यंत्र का शिकार बताया। काजल घोष ने दावा किया कि वर्ष 1993 से उक्त जमीन पर चाय फैक्ट्री थी, जिसके मालिक कोलकाता के रहने वाले थे।

2005 में तीन पार्टनरों ने लीज पर ली थी जमीन

वर्ष 2005 में तीन पार्टनरों ने मिलकर उस जमीन को लीज पर लिया था। इसके बाद अचानक एक महिला ने उक्त जमीन पर अपना दावा ठोक दिया। महिला का दावा है कि पिछले 7 वर्षों से जमीन का लीज व पट्टा उनके पास है। काजल घोष के अनुसार इन परिस्थितियों से स्पष्ट है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।

जानकारी मिली है कि फांसीदेवा थाना में कल्याणी गोस्वामी ने तृणमूल नेता काजल घोष के खिलाफ बिधाननगर इलाके में स्थित जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के दौरान काजल घोष के समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। इसे देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।