Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल: नदिया में TMC विधायक पर मारपीट का आरोप, घर के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 04:06 AM (IST)

    नदिया जिले में तृणमूल कांग्रेस विधायक बिमलेंदु सिन्हा राय पर छात्रों से मारपीट का आरोप लगा है। कथित तौर पर छात्रों द्वारा रास्ता न देने पर विधायक ने उ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    TMC विधायक बिमलेंदु सिन्हा पर मारपीट का आरोप (फाइल फोटो- IANS)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के विधायक बिमलेंदु सिन्हा राय पर बंगाल के नदिया जिले में घर लौट रहे कुछ छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगा है। हालांकि, विधायक ने आरोपों से इनकार किया है। इस घटना के बाद छात्रों और नाराज स्थानीय लोगों ने उनके घर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

    यह घटना रविवार रात नदिया जिले के मुरुतिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बलियाडांगा गांव के पास की है। सूत्रों के अनुसार, मुरुतिया के बलियाडांगा क्षेत्र में कक्षा 12 के कई छात्र निजी ट्यूशन के बाद घर लौट रहे थे। उस समय विधायक भी एक पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।

    आरोप है कि विधायक की कार का हार्न बजने के बावजूद छात्रों ने रास्ता नहीं दिया। इस पर विधायक कथित तौर पर कार से उतरे और छात्रों से भिड़ गए, जहां उनकी तीखी बहस हुई। उन पर छात्रों के साथ मारपीट करने का भी आरोप है।

    इसके बाद, स्थानीय निवासी विधायक के घर के सामने जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसमें विधायक से अपने घर से बाहर आकर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की गई।

    करीमपुर के विधायक ने दावा किया कि यह भाजपा की ओर से उनकी छवि खराब करने की साजिश थी। वहीं भाजपा नेता गौरंग दास ने कहा कि छात्र और ग्रामीण स'चाई जानते हैं। आम जनता सही समय पर झूठ का मुंहतोड़ जवाब देगी।