बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ममता और अभिषेक बनर्जी का नाम शीर्ष पर
तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी शीर्ष पर है ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी कर दी। यह सिर्फ नामों की घोषणा नहीं, बल्कि पार्टी की रणनीतिक दिशा का संकेत भी माना जा रहा है।
पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान स्वयं तृणमूल सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के हाथ में है। दोनों चेहरे न सिर्फ संगठन के केंद्र में हैं, बल्कि चुनावी नैरेटिव को तय करने में भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
पहले चरण के लिए जारी सूची में सिर्फ शीर्ष नेतृत्व ही नहीं, बल्कि संगठन के अनुभवी व भरोसेमंद चेहरों को भी जगह दी गई है। शीर्ष पर ममता व अभिषेक के अलावा सूची में वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम, पार्टी के अनुभवी नेता व प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, मंत्री अरूप विश्वास और वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।
स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बहरमपुर से तृणमूल सांसद यूसुफ पठान, बर्द्धमान- दुर्गापुर से सांसद कीर्ति आजाद के अलावा पार्टी के कई अन्य सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
इन नेताओं की मौजूदगी यह बताती है कि पार्टी सिर्फ करिश्माई नेतृत्व पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि जमीनी पकड़ रखने वाले नेताओं के जरिए हर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रही है।
ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी ने अनुभवी और आक्रामक चेहरों को आगे कर साफ कर दिया है कि चुनावी मुकाबला बेहद तीखा होने वाला है।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव 2026: 'हमारी लजीज डिशेज का स्वाद लेना ना भूलें', अमित शाह पर टीएमसी का तंज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।