बंगाल चुनाव को लेकर हेडमास्टर की अनोखी पहल, 'गुलाब सुंदरी' बनकर लोगों को दिया मतदान का संदेश
पश्चिम बंगाल चुनाव में खड़गपुर के घाटाल में एक शिक्षक देबाशीष मुखोपाध्याय 'गुलाब सुंदरी' बनकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खड़गपुर। बंगाल चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के साथ मतदान के लिए प्रेरित करने वाले नजारे भी खूब दिख रहे हैं। खड़गपुर के घाटाल में सड़क पर एक शिक्षक 'गुलाब सुंदरी' बनकर लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं।
उनके हाथ में एक पोस्टर है, जिसपर लोकतंत्र के त्योहार में शामिल होने के संदेश लिखे होते हैं। पोस्टर में कहा गया है कि सभी को बिना डरे अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। यह कोई सरकारी पोस्टर नहीं है, ना ही यह किसी सरकारी अभियान का हिस्सा है, गुलाब सुंदरी बनकर लोगों का ध्यान खींचने वाले सरकारी कर्मी जरूर हैं, लेकिन यह काम वह अपनी मर्जी और स्वत: प्रेरणा से करते हैं।
हुगली के आरामबाग निवासी देबाशीष मुखोपाध्याय माजपुर प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर हैं। पढ़ाने के साथ-साथ जब भी उन्हें छुट्टी मिलती है, वे अलग-अलग रूपों में सामाजिक सरोकार से जुड़ा कोई संदेश लेकर गांव-शहर जाते हैं। इन दिनों वह अलग-अलग तरीके से लोगों का ध्यान खींचकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
देवाशीष कहते हैं कि उन्होंने हुगली के साथ-साथ पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और बर्दवान में भी अलग-अलग जगहों पर निजी खर्च से कैंपेन किया है। इस कार्य में उन्हें बु•ाुर्ग मां, पत्नी और बेटे-बेटियों का भी सहयोग मिलता है।
छुट्टियों में देबाशीष घर पर रहने के बजाय किराए की कार लेकर अलग-अलग भेष बदलकर बाहर जाते हैं। सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवाशीष हर बार एक नया लुक अपनाते हैं।
उनके हाथ में जो पोस्टर है, उस पर लिखा है, 'डेमोक्रेसी के त्योहार में शामिल हों। अपना वोट डालें। अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वोट दें। बिना डरे वोट करें। इस संदेश को वह डांस और गाने के जरिये भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। वह जिधर जा रहे हैं, उन्हें देखने लोगों की भीड़ जमा हो रही है।
पहले भी वह बाल विवाह रोकने, तंबाकू निषेध, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने, पेड़ लगाने और जान बचाने जैसे संदेश के साथ अलग-अलग वेश में जागरूकता अभियान चला चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: 5000 रुपये भत्ता, सभी फर्जी केस रद... सुवेंदु अधिकारी ने जेल गए BJP कार्यकर्ताओं के लिए किया एलान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।