विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंग्रेजी में भी बंगाल का नाम होगा 'पश्चिम बंग', 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:43 PM (IST)

पश्चिम बंगाल का नाम अंग्रेजी में भी 'पश्चिम बंग' करने की तैयारी है, जिसे राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। 

9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव पेश होगा (फाइल फोटो पश्चिम बंगाल विधानसभा)

9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव पेश होगा (फाइल फोटो पश्चिम बंगाल विधानसभा)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल का नाम अब अंग्रेजी में भी 'वेस्ट बंगाल' के बजाय 'पश्चिम बंग' करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में नौ दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा से पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा और फिर संसद की प्रक्रिया पूरी होगी।

बंगाल का नाम अंग्रेजी में भी 'पश्चिम बंग' होगा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अंग्रेजी में भी राज्य का नाम 'पश्चिम बंग' ही लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि 1947 में बंगाल के विभाजन और पश्चिम बंगाल के गठन से जुड़े इतिहास का विषय है।

उनके अनुसार, राज्य के नाम में यह बदलाव काफी पहले हो जाना चाहिए था। बता दें कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कुछ माह पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने घोषणा की थी कि बांग्ला, हिंदी व अंग्रेजी, हर भाषा में पश्चिम बंगाल का एक ही नाम 'पश्चिम बंग' होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार की मंत्रिमंडल बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अब सरकार विधानसभा में प्रस्ताव पेश कर आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करेगी।

संसद की मंजूरी के बाद होगा बदलाव

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, केवल मंत्रिमंडल या विधानसभा के प्रस्ताव से राज्य का आधिकारिक नाम नहीं बदल जाएगा। इसके लिए संसद की संवैधानिक प्रक्रिया और आवश्यक मंजूरी पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें- 'वेस्ट बंगाल नहीं, पश्चिम बंगा ही कहलाएगा राज्य' सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।