'वेस्ट बंगाल नहीं, पश्चिम बंग ही कहलाएगा राज्य' सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एलान
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' करने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है।
HighLights
राज्य कैबिनेट ने 'पश्चिम बंगा' नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर किया।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने 9 तारीख को विधानसभा में प्रस्ताव लाने की बात कही।
अंग्रेजी में भी राज्य का नाम 'Paschim Banga' ही होगा।
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया कि अब से अंग्रेजी में भी राज्य का नाम वेस्ट बंगाल की जगह पश्चिम बंगा ही होगा।
9 तारीख को विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने बताया कि राज्य कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। उन्होंने आगे की प्रक्रिया साझा करते हुए कहा, 'हम आगामी 9 तारीख को राज्य विधानसभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।'
'विधानसभा से पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए भारत सरकार के पास भेजा जाएगा और फिर इसे संसद में पेश किया जाएगा।'
1947 के इतिहास का दिया हवाला
इस कदम को ऐतिहासिक सुधार बताते हुए अधिकारी ने कहा कि यह मामला 1947 में हुए पश्चिम बंगाल के गठन के इतिहास से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अंग्रेजी में भी राज्य का नाम बिल्कुल Paschim Banga ही लिखा जाना चाहिए और यह बदलाव अब होकर रहेगा।